Move to Jagran APP

Dhanbad: जरूरतमंदों को मिलेगी राहत, कंबल वितरण अभियान में एक हजार कंबल बांटे जाएंगे

जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए श्रीराम सेना संगठन की ओर से ग्रामीण इलाकों में कंबल वितरण कार्य शुरू किया गया। जिसमें मुख्य रूप से शामिल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह निशान सिंह और शेखर पाल ने कंबल वितरण अभियान प्रारंभ किया।

By Atul SinghEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 10:57 AM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 10:57 AM (IST)
Dhanbad: जरूरतमंदों को मिलेगी राहत, कंबल वितरण अभियान में एक हजार कंबल बांटे जाएंगे
श्रीराम सेना संगठन की ओर से ग्रामीण इलाकों में कंबल वितरण कार्य शुरू किया गया। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, धनबादः जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए श्रीराम सेना संगठन की ओर से ग्रामीण इलाकों में कंबल वितरण कार्य शुरू किया गया। जिसमें मुख्य रूप से शामिल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, निशान सिंह और शेखर पाल ने कंबल वितरण अभियान प्रारंभ किया। श्रीराम सेना के उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कंबल वितरण अभियान में इस वर्ष संपूर्ण जिले में संगठन द्वारा एक हजार कंबल विभिन्न क्षेत्रों में बांटा जाएगा।

loksabha election banner

ताकि लोग ठंड से सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और यह सेवा करने में जो हार्दिक आनंद है वह भगवान राम प्रभु की सेवा करने जैसा है। साथ ही बताया कि जो भी जरूरतमंद कमजोर लाचार है वह कंबल या अन्य शीत सुरक्षा वस्त्र के लिए संगठन से संपर्क कर सकते हैं। जरूरतमंद लोगों को संगठन द्वारा कंबल प्रदान किया जाएगा।उन्होंने झारखंड सरकार एवं धनबाद उपायुक्त से विशेष मांग है कि इस बढ़ती ठंड को देखते हुए राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन कंबल व्यवस्था सुनिश्चित करें।

ताकि आने वाले और अधिक ठंड में लोगों को राहत मिल सके। निशांत सिंह ने कहा श्रीराम सेना संगठन मध्यरात्रि भी जिले का भ्रमण कर जरूरतमंदों को संगठन द्वारा कंबल वितरण की जाएगी। मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी शेखर पाल, अनूप दास, फुसुआ मांझी, कार्तिक महतो, अजय पांडेय, ओम जी, विक्रम कुमार, अमित कुमार, चंदन कुमार, रविंद्र सोनार, राहुल झूलन, ओम प्रकाश, चंदन आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.