ताड़ी नहीं पिलाया तो ले ली जान
मोहनपुर (देवघर) : मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाझी बाराटांड़ गांव निवासी लाल मरांडी की हत्य
मोहनपुर (देवघर) : मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाझी बाराटांड़ गांव निवासी लाल मरांडी की हत्या महज ताड़ी पिलाने को लेकर हुए विवाद को लेकर कर दी गई। लाठी डंडे से उसे इस कदर पीटा गया कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी सोनमुनी मुर्मू ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह गांव के ही रसिकलाल किस्कू, हेमलाल किस्कू देवासी टुडू, सुभाष किस्कु ने मेरे पति से ताड़ी पीने के लिए मांगा लेकिन पूर्व में हुए विवाद की वजह से उसने ताड़ी देने से मना कर दिया। इसके बाद वे लोग वहां से चले गए। रात करीब 9 बजे सभी लोग घर के समीप लाठी-डंडा लेकर खड़ा। इनलोगों को खड़ा देख उनके पति ने समझा कि ताड़ी को चोरी करने के उद्देश्य से वे लोग जमा हुआ है। तब वह धमकाते हुए उनलोगों के पास चले गए। जैसे ही मेरे पति उनलोगों के पास पहुंचे। उसी दौरान लाठी डंडा से उसपर हमला कर दिया। हो हल्ला सुनकर वह कुछ लोगों के साथ घटनास्थल पहुंची तो पति को जख्मी हालत में नीचे गिरा हुआ पाया। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा था कि रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी दीपक कुमार, एएसआइ अजय कुमार दलबल घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की। बाद में मृतक की पत्नी के बयान पर सभी आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी की रही है।