राधा कृष्ण मंदिर में 1956 से हो रही माता की पूजा
प्रखंड मुख्यालय स्थित राधाकृष्ण मंदिर में 1956 से माता दुर्गा की पूजा की जा रही है। पंडित चक्रधर झा व दरबारी मोदी ने देवीपुर में दुर्गा पूजा के आयोजन का निर्णय किया था।
देवीपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित राधाकृष्ण मंदिर में 1956 से माता दुर्गा की पूजा की जा रही है। पंडित चक्रधर झा व दरबारी मोदी ने देवीपुर में दुर्गा पूजा के आयोजन का निर्णय किया था। सात वर्षो तक कलश स्थापित कर यहां चंडी पाठ हुआ। बाद में देवीपुर और केंदुआ के लोगों ने मिलकर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का गठन की तथा प्रतिमा की स्थापना कर बड़े धूमधाम से पूजा किया जाने लगा। कई दशक तक पं. चक्रधर झा व बाद में उनके पुत्र मनोहर झा मंडप का पुरोहित हुआ करते थे। यहां नौ दिन भव्य तरीके से वैष्णवी पूजा की जाती है। दशमी के दिन यहां विशाल मेला लगता है। मिठाई, खिलौने ,चाट ,छोले की जमकर बिक्री की जाती है। महिलाओं बच्चों में खास उत्साह देखा जाता है। पहले यहां नाटक का इतना क्रेज था कि दस हजार से अधिक की संख्या में लोग रात भर नाटक और नृत्य का मजा लेते थे।