ऑनलाइन वेबिनार में दी पाठ्यक्रमों की जानकारी
जसीडीह स्थित डॉ.जगन्नाथ मिश्रा महाविद्यालय परिसर के इग्नू अध्ययन केंद्र में ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन शुक्रवार को किया गया। वेबिनार के दौरान क्षेत्रीय निदेशक डॉ.अरविद मनोज कुमार सिंह ने शामिल छात्र-छात्राओं के साथ केंद्रकर्मियों को दूरस्थ शिक्षा पर जोर दिया गया।
संवाद सहयोगी, जसीडीह : जसीडीह स्थित डॉ. जगन्नाथ मिश्रा महाविद्यालय परिसर के इग्नू अध्ययन केंद्र में ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन शुक्रवार को किया गया। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अरविद मनोज कुमार सिंह ने शामिल छात्र-छात्राओं के साथ केंद्रकर्मियों को दूरस्थ शिक्षा पर जोर दिया गया। वहीं कोविड-19 के कारण केंद्र से संचालित सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होने की जानकारी दी।
उन्होंने काउंसलिग एवं असाइनमेंट तैयार करने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। महाविद्यालय में एमएआरडी, पीजीडीआरडी, डीएनएचई, बीए ऑनर्स, सामान्य आपदा प्रबंधन एवं भोजन पोषण में प्रमाण पत्र इत्यादि कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का नामांकन निश्शुल्क होता है। इस दौरान सहायक निदेशक सरोज कुमार मिश्र समन्वयक डॉ. रामकृष्ण चौधरी अनंत कुमार सीना विकास चंद्र मिस्त्र अनिल प्रसाद सिंह हिमांशु शेखर दुबे समेत अन्य मौजूद थे।