फिल्टरेशन प्लांट में लिकेज से एक माह से जलापूर्ति ठप
संवाद सहयोगी मधुपुर (देवघर) एक महीने से शहरी जलापूर्ति बाधित है। इप्रखंड कार्यालय के आ
संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर) : एक महीने से शहरी जलापूर्ति बाधित है। इप्रखंड कार्यालय के आगे और फिल्टरेशन प्लांट के परिसर में दो बड़ा लीकेज होने के कारण जलापूर्ति नहीं हो पा रही।
सप्लाई करने के बाद सारा पानी बर्बाद हो रहा है, लेकिन इसे देखने वाला कोई भी नहीं है। उस रास्ते से अफसरों और जनप्रतिनिधियों का रोज आवागमन होता है, लेकिन किसी की भी नजर बहते हुए पानी पर नहीं जा रहा है। शायद देखकर भी अनदेखा किया जा रहा है। ये बातें रविवार को नगर परिषद के वार्ड नंबर आठ की वार्ड पार्षद शबाना परवीन ने कही। कहा वे फिल्ट्रेशन प्लांट पहुंचीं जहां उन्होंने पानी की बर्बादी का तमाशा देखा। कहा कि स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो पीएचईडी कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। शहर की महिलाएं आक्रोश में हैं और आंदोलन करने को तैयार हैं। बस उन्हें कोरोना काल के खत्म होने का इंतजार है। वार्ड पार्षद ने एक बार फिर अनुमंडल पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि शहर को पानी दिलवाने में उचित कार्रवाई करें। अन्यथा बाध्य होकर सड़क पर उतरने को विवश होंगे।