Move to Jagran APP

मतदाता वोट का ना होने दें बिखराव

संवाद सूत्र मारगोमुंडा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा की ओर से पदयात्रा रैली कर अपनी दमख

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 11:29 PM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 11:29 PM (IST)
मतदाता वोट का ना होने दें बिखराव
मतदाता वोट का ना होने दें बिखराव

संवाद सूत्र, मारगोमुंडा : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा की ओर से पदयात्रा, रैली कर अपनी दमखम को खूब प्रदर्शन किया गया। गुरुवार को पूर्व मंत्री लुईस मरांडी के नेतृत्व में मारगोमुंडा स्थित बलीडीह मैदान से बड़ी संख्या में बाइक रैली निकाली गई। पूर्व मंत्री ने भाजपा का झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया। बाइक रैली ने बलीडीह से शुरू हो कर कुदारखोसो, छोटीचरपा, पांडेसिघा, गोराडीह, नोनियाद, राजाआगर, अर्जुनपुर, समलापुर, कुशमाहा, डुमरिया बड़ा चरपा, अमृता, एकद्वारा, पट्टाजोरी, बनसीमी, द्वारपहाड़ी, पंदनिया, पिपरा सहित अन्य गांवों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की मतदाताओं से अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत तय है, मतदाता अपने मत में बिखराव ना होने दें। एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करें। मौके पर प्रखंड प्रभारी महेश राय, प्रखंड अध्यक्ष गुलाब मंडल, प्रखंड महामंत्री अभिराम दे,सुधीर यादव,यदुनंदन पाठक, विनय सिंह,लक्ष्मण मंडल, नारायण महतो, अधीर गांगुली, छोटन पांडे, परमेश्वर मंडल, दिलीप तिवारी, महेंद्र मंडल, विक्रम तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, गगन तिवारी, नीरज गुप्ता, राजा गुप्ता, सूरज गुप्ता, जगदीश यादव, गौरी पोद्दार, धनंजय मंडल, सोना यादव, अजय सिंह, कार्तिक मंडल आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

मधुपुर में रिकॉर्ड मतों से जीतेगी भाजपा : गुरुवार की देर शाम गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने पंचमंदिर रोड स्थित झारखंड बंगाली समिति के प्रदेश अध्यक्ष विद्रोह मित्रा सहित अन्य सदस्यों से मिलकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह को भारी मतों से जीताने की अपील की। झारखंड बंगाली समिति के प्रदेश अध्यक्ष विद्रोह मित्रा ने सांसद को बंगाली समाज की समस्याओं से अवगत कराया। शहरी क्षेत्र में गणमान्य बंगाली के नाम सड़कों को गौण कर दूसरा नाम दिए जाने की जानकारी दी गई। ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की कर्मस्थली विद्यासागर नंदन कानन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की गई। बंगाली समिति की मांग पर स्थानीय श्री सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर प्रांगण में लकड़ी का आकर्षक हाल बनाया जाऐगा। सांसद ने कहा कि भाजपा मधुपुर उप चुनाव रिकॉर्ड वोटों से जीतेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.