ऑटो पर गिरी पेड़ की डाल, दो लोग घायल
जागरण संवाददाता, देवघर: देवघर-मोहनपुर मुख्य मार्ग पर हाई स्कूल के पास ऑटो पर पेड़ गिर जाने से दो लोग
By JagranEdited By: Published: Wed, 09 May 2018 05:56 PM (IST)Updated: Wed, 09 May 2018 05:56 PM (IST)
जागरण संवाददाता, देवघर: देवघर-मोहनपुर मुख्य मार्ग पर हाई स्कूल के पास ऑटो पर पेड़ गिर जाने से दो लोग घायल हो गए। हादसे में घायल देवघर के बैजनाथपुर मोहल्ला निवासी नीलम देवी मोहनपुर के ही चुहुलिया गांव स्थित मध्य विद्यालय में पढ़ाती हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद वह अन्य शिक्षकों के साथ ऑटो से देवघर की ओर आ रही थी। रास्ते में एनएच के काम के दौरान पेड़ काटने का काम चल रहा था। ऑटो उस रास्ते से गुजरा तो पेड़ के एक डाल टूटकर उसपर गिर गया। इस हादसे में ऑटो चालक व नीलम देवी घायल हो गए। चालक तो घायल हालत में ही गाड़ी छोड़कर भाग गया। वहीं शिक्षिका को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें