22 को त्रिकुट पर्वत पर मनेगा पर्यटन पर्व
जागरण संवाददाता, देवघर : पहली बार पर्यटन पर्व मनाने का निर्णय सरकार ने लिया है। 22 सितंब
जागरण संवाददाता, देवघर : पहली बार पर्यटन पर्व मनाने का निर्णय सरकार ने लिया है। 22 सितंबर को यह तिथि तय की गयी है। कार्यक्रम स्थल त्रिकुट पर्वत होगा। विशिष्ट व्यक्तियों, पर्यटन एवं प्रकृति प्रेमियों के साथ साथ देवघर वासियों की मौजूदगी हो इस मकसद से त्रिकुट पर्वत पर होने वाले इस आयोजन में खेलकूद, गीत-संगीत, निबंध, क्विज एवं स्वच्छता मिशन पर जागरूकता कार्यक्रम रखा जा रहा है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है। बुधवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने अपनी पूरी टीम के साथ त्रिकुट पर्वत की चोटी के समतल भूभाग का मुआयना किया।
उपायुक्त ने कहा कि जीवन में पर्यटन का खास महत्व होता है। हरे-भरे जंगल, नदी, पहाड़ी और झरनों वाला देवघर आज पर्यटन को अर्थ प्रदान कर रहा है। पर्यटन को बढ़ावा व लोगों को प्रकृति के महत्व को समझने के लिए पर्यटन पर्व का प्रचार-प्रसार भी हो रहा है। पर्यटन पर्व के तहत त्रिकुट पहाड़ पर शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, पे¨ंटग व क्विज, स्वच्छता जागरूकता अभियान, प्लास्टिक मुक्त देवघर अभियान, बच्चों के लिए खेलों का भी आयोजन किया जाएगा। डीपीओ राजीव रंजन सिन्हा के अलावा कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विभाग, बीडीओ मोहनपुर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जिला समन्वयक आदि थे।