हादसों में महिलाओं समेत तीन लोग घायल
जागरण संवाददाता, देवघर: अलग-अलग सड़क हादसों में गुरुवार को दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। घायल
जागरण संवाददाता, देवघर: अलग-अलग सड़क हादसों में गुरुवार को दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देवघर-चकाई मुख्य मार्ग पर चकाई थाना क्षेत्र के बेसकीटांड गांव के पास बाइक से गिरकर सहदवा देवी घायल हो गई। उसके सिर पर गंभीर रूप से चोट लगी है। चकाई से बेहतर इलाज के लिए उसे देवघर रेफर किया गया है। महिला चकाई थाना क्षेत्र के परांची गांव की रहने वाली है। वहीं जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा के पास स्कूटी से गिरकर ¨रकु कुमार घायल हो गया। वहीं एक अन्य हादसे में चलती बाइक से गिरकर निलेश्वरी देवी घायल हो गई। वह बिहार के बांका जिले के कुरेवा की रहने वाली है। घटनाओं की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।