Move to Jagran APP

अफजल हत्याकांड में तीन आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता देवघर सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास दलीरायडीह गांव के पास दो युवकों

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Nov 2021 05:16 PM (IST)Updated: Wed, 24 Nov 2021 05:16 PM (IST)
अफजल हत्याकांड में तीन आरोपित गिरफ्तार
अफजल हत्याकांड में तीन आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, देवघर : सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास दलीरायडीह गांव के पास दो युवकों को सोमवार सुबह गोली मार दी गई थी। इसमें कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह गांव निवासी अफजल अंसारी की मौत व मोहनपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी मतिउर रहमान गंभीर रूप से घायल हो गया था। मतिउर का फिलहाल रांची में इलाज हो रहा है। इस घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में मोहनपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी फैयाज अंसारी, पिलवाही गांव निवासी फारूख अंसारी व उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिला के रामपुरा थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव निवासी रईस अहमद शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्तौल, दो गोली, तीन मोबाइल, अपाचे बाइक, घटना के वक्त फैयाज व रइस ने जो जैकेट पहना था वह भी बरामद किया गया। घटना की सारवां व मोहनपुर थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज हुई है। बता दें कि घटना के उदभेदन के लिए गठित एसआइटी में देवघर एसडीपीओ पवन कुमार, सारवां थाना प्रभारी कुमार अभिषेक, मोहनपुर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप, एसआइ शशिकांत कुमार, रंजीत कुमार शामिल थे। मतिउर से नफरत करता था फैयाज गोली कांड में गंभीर रूप से घायल मतिउर व आरोपित फैयाज आपस में ममेरा फुफेरा भाई हैं। दोनों का घर भी रघुनाथपुर में ही है। काफी पहले किसी बात पर झगड़ा होने के कारण फैयाज मतिउर से नफरत करता था। उसकी बहन की शादी मतिउर से तय होने का विरोध भी किया था। लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं मानी। आरोपितों से पूछताछ में पता चला कि फैयाज खुद पकड़े गए एक अन्य आरोपित फारूख की बहन से प्यार करता था। वह उससे शादी करना चाहता था। लेकिन इसका मतिउर विरोध करता था। उसके विरोध के कारण ही फैयाज की फारुख की बहन से शादी नहीं हो पा रही थी। इस कारण भी फैयाज व फारुख को मतिउर से नाराजगी थी। इसी के कारण उन लोगों ने मतिउर की हत्या करने की ठानी। हत्या मतिउर की शादी से पहले कररी थी। इसलिए फैयाज ने अपने दोस्त रइस को शामिल किया। रइस फैयाज से पूर्व परिचित है और वह शादी समारोह में शामिल होने के बहाने आया था। वह पहले फैयाज के घर में आकर काम कर चुका था। वहीं फैयाज की दिल्ली में कुर्सी बनाने की फैक्ट्री है और उसमें रइस काम करता था। जबकि फैयाज व फारुख अच्छे दोस्त हैं। दिल्ली में दोनों का परिवार आसपास रहता है। फारुख का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ दिल्ली में पहले से मामला दर्ज है। इन तीनों युवकों ने मिलकर घटना की साजिश रची। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। पता चला कि रविवार को रघुनाथपुर गांव में साली की शादी के बाद अफजल अपने साले मतिउर के साथ चांदडीह गांव आ रहा था। उसे अपनी मां लेकर रघुनाथपुर मतिउर की शादी में शामिल होने के लिए जाना था। मतिउर की शादी 24 नवंबर को तय थी। वहीं मतिउर को देवघर बाजार में कुछ काम था। सोमवार सुबह दोनों पल्सर बाइक से निकले। उन्हें घर से निकलते हुए फैयाज ने अपने घर की खिड़की से देखा था। उसके बाद फैयाज अपाचे बाइक से रइस के साथ मतिउर व अफजल का पीछा करने लगा। सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि फैयाज की बाइक मतिउर की बाइक से कुछ सेकेंड पीछे थी। इसी आधार पर छानबीन में सारी कहानी सामने आ गई। फैयाज ने बताया कि उसने सुनसान जगह पर अपनी बाइक रोकी। उसने अपने होने वाले जीजा मतिउर से कहा कि वह मोबाइल लेकर नहीं आया है उसे अम्मी से जरूरी बात करनी है वह फोन लगा दे। मतिउर अपने फोन से फैयाज की मां को फोन लगाने लगा इस दौरान फैयाज ने पहले अफजल के सिर पर करीब से गोली मारी फिर मतिउर के सिर पर गोली मार दी। दोनों को मरा समझकर वे वहां से भागे। किसी को शक नहीं हो इस कारण फैयाज व रइस घर आ गए और वहीं से इन दोनों को पुलिस ने पकड़ा। इन्होंने पहले से हत्या की साजिश रची थी इस कारण घटना को अंजाम देने के दौरान फैयाज व रइस अपनी मोबाइल को लेकर नहीं गए थे। फारुख ने उपलब्ध कराया था पिस्तौल घटना को अंजाम देने के लिए जिस पिस्तौल का प्रयोग किया गया वह फैयाज को उसके दोस्त फारुख ने उपलब्ध कराया था। उसने एक पिस्तौल व पांच गोली दी थी। हत्या के बाद फैयाज ने पिस्तौल व दो गोली फारुख को वापस कर दी थी। पुलिस ने इसी आधार पर फारुख को पकड़ा और उसके घर से पिस्तौल व दो गोली बरामद किया। फारुख ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे ये पिस्तौल गिरिडीह के एक व्यक्ति ने दिया था। पुलिस उस व्यक्ति का भी पता लगा रही है। जानकारी हो कि पिस्तौल बरामदगी का मोहनपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.