Move to Jagran APP

यहां आंदोलनकारियों की स्थिति बदतर

संवाद सूत्र, सारवां (देवघर) : प्रखंड मुख्यालय परिसर में गोपाल मंडल की अध्यक्षता में झारखंड आं

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 11:39 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 11:39 PM (IST)
यहां आंदोलनकारियों की स्थिति बदतर
यहां आंदोलनकारियों की स्थिति बदतर

संवाद सूत्र, सारवां (देवघर) : प्रखंड मुख्यालय परिसर में गोपाल मंडल की अध्यक्षता में झारखंड आंदोलनकारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। मौके पर दुमका जिलाध्यक्ष बाबूलाल किस्कू ने कहा कि जिन आंदोलनकारियों ने झारखंड राज्य के निर्माण के लिए भूखे प्यासे रहकर पुलिस की बर्बरता का सामना करते हुए लड़ाई लड़ी आज वो पेंशन के लिए सरकार से दया की भीख मांगने पर मजबूर हैं। जामताड़ा के उमानाथ कोल ने कहा कि सरकार की उदासीन रवैये के कारण झारखंड आंदोलनकारियों की पारिवारिक स्थिति बद से बदतर हो गई है। आज उन्हें देखने वाला कोई नहीं है। अविलंब सभी को सम्मान, पेंशन एवं नौकरी देने की मांग की। देवघर जिलाध्यक्ष अनील टुडू ने कहा कि इससे बड़ी दुख की बात क्या हो सकती है जब झारखंड की लड़ाई लड़ने वालों को पेंशन के लिये लड़ना पड़े।आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम का एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में गोपाल मंडल, विनोद वर्मा, मुरली पोद्दार, सचितानंद झा, शंभू वर्मा, बाबूराम मुर्मू, अनील कुमार सहित अन्य शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.