15 दिन बाद भी नहीं सुलझी सुंदर सिंह हत्याकांड की गुत्थी
सारठ थाना क्षेत्र निवासी सुंदर सिंह हत्याकांड की गुत्थी 15 दिन बाद भी नहीं सुलझ सकी है। जान
सारठ : थाना क्षेत्र निवासी सुंदर सिंह हत्याकांड की गुत्थी 15 दिन बाद भी नहीं सुलझ सकी है। जानकारी हो कि सुंदर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, लेकिन अभी तक किसी के समझ में नहीं आ पाया है कि इस कदर उसे क्यों व किसने मारा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। परिजनों व जानने वालों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े हर बिदु की जांच कर रही है। घटना को जमीन से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पता चला है कि सुंदर सिंह की पूर्व में बंगाल में शादी हुई थी। उसे छोड़कर सुंदर ने दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी पत्नी से एक बेटी है और वह फिलहाल पांच माह की गर्भवती है। सुंदर काफी ज्यादा शराब पीता था। शराब पीने के ही चक्कर में उसने अपनी ज्यादातर जमीन दूसरों के हाथों बेच दी है। पुलिस अब सारी बातों की कड़ी को जोड़कर अंतिम निर्णय तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जानकारी हो कि छह नवंबर को मृतक का शव सारठ थाना क्षेत्र के ढीबा जोरिया के पास से बरामद किया गया था। चेहरे पर गहरे जख्म का निशान था। ऐसा लग रहा था कि उसकी हत्या कहीं और करके शव को यहां लाकर फेंक दिया गया। शव बरामद किए जाने के बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हर बिदु की जांच की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही परिणाम सामने आएगा।
अमोद नारायण सिंह, एसडीपीओ सारठ