Move to Jagran APP

नेताजी के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती गुरुवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न शिक्षण संस्थान सामाजिक व राजनीतिक संगठनों की ओर से समारोह आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 08:09 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 06:21 AM (IST)
नेताजी के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत
नेताजी के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत

देवघर : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती गुरुवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न शिक्षण संस्थान, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों की ओर से समारोह आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही युवाओं से नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। युवा छात्र संगठन की ओर से देवघर कॉलेज परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। नेताजी के चित्रपट पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष कुंदन शर्मा ने पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय महासचिव नयन राज कर रहे थे। कुंदन शर्मा ने कहा कि तुम मुझे खून दो, मै तुम्हें आजादी दूंगा, जय हिद जैसे नारों से आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा देने वाले नेताजी भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में शुमार हैं, जिनसे आज के युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है। मौके पर नगर अध्यक्ष निशांत शेखर, जिला संगठन प्रभारी अमन सिंह, वैभव राज, अमरनाथ मिश्रा, नीरज मिश्रा, प्रभात मिश्रा, शुभम मिश्रा, नीरज चौधरी, राजकुमार राव, आलोक दुबे, नीरज केसरी, पवन चौधरी, विशाल दुबे, अमन सिंह, पंकज कुमार, ओम कुमार, चमन कुमार व निशांत शेखर आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

मंच ने निकाली बाइक रैली : नेताजी सुभाष चंद्र जागृति मंच के सदस्यों ने प्रधान कार्यालय मुखर्जी नगर से बाइक रैली निकाली। रैली प्रधान कार्यालय से निकलकर सुभाष चौक पहुंचा, जहां सभी ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। मौके पर संस्था के अध्यक्ष उदय चक्रवर्ती ने कहा कि हम लोगों को शपथ लेना चाहिए कि हम उनके बताए नेक और राष्ट्र निर्माण की नीतियों पर चलें। इस अवसर पर संस्था के लोगों ने रक्तदान भी किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजसू जिलाध्यक्ष ध्रुव साह, उदय चक्रवर्ती, कृष्ण कुमार गुप्ता, रवि राउत, अरुण चक्रवर्ती, शेखर रजक, राजेंद्र, रोहित मिश्रा, अभय यादव, पवन, सूरज चंद्र, अमित कुमार व संतोष झा आदि मौजूद थे।

विचार गोष्ठी का आयोजन : दीनबंधु हाईस्कूल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि मातृ मंदिर विद्यालय की सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका शोभना सिंह ने कहा कि नेताजी एक सच्चे देशभक्त थे और देश की आजादी में उनका अहम योगदान रहा। कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सुभाष चौक स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर डॉ. एनसी गांधी, कमलचंद्र सरकार, मानस घोष, विधानचंद्र मंडल, मिहिर लाल दास, विद्यालय के प्रधानाध्यापक काजलकांति सिकदार, सुनील कुमार सूर सहित अन्य मौजूद थे।

देश को स्वतंत्र कराने में अहम भूमिका : सातर रोड स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में नेताजी की जयंती मनाई गई। मौके पर विद्यालय के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। छात्र-छात्राओं ने नेताजी के जीवन एवं उपलब्धियों पर अपने वक्तव्य रखें।

कांग्रेस ने मनाई जयंती : जिला कांग्रेस कार्यालय में नेताजी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय ने उन्हें महान क्रांतिकारी बताते हुए उन्हें युवाओं का आदर्श बताया। मौके पर अजय कुमार, प्रो. उदय प्रकाश, ओमप्रकाश सिंह, उपेन्द्र राय, सुधीर देव, नटराज प्रदीप, नजाकुल अंसारी, पंजाबी राउत सहित अन्य मौजूद थे।

नेताजी को मिले देशरत्न : बाबा बैद्यनाथ वैलफेयर सोसाइटी की ओर से नेताजी की जयंती मनाई गई। मौके पर संस्था के सचिव मनोज कौशिक ने नेताजी के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए सरकार से ऐसे महान व्यक्ति को देशरत्न की उपाधि देने की मांग की। मौके पर डॉ. पल्लवी कौशिक, खुशबू कुमारी, रानी, छोटी, बबलू राणा, राजीव, राकेश कुमार यादव सहित अन्य मौजूद थे।

नेताजी हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत : देवघर सेंट्रल स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सुबोध कुमार झा ने कहा कि नेताजी हमारे लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। उनका संपूर्ण जीवन भारत माता की आजादी के लिए समर्पित रहा। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास सुभाष चंद्र बोस की निर्भीकता और राष्ट्र प्रेम के लिए आज भी स्मरणीय है। मौके पर विद्यालय के शिक्षक दिलीप पांडेय, अरविद राणा, आकांक्षा, राधा यादव, कल्याणी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

भाषण व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन : तिवारी चौक स्थित संत माइकल एंग्लो विद्यालय में छात्रों के बीच क्विज व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आदित्य राज, निशा, प्रियांशु, आकृति, श्रेय, अभिनव, ओम, साक्षी, प्रियंका, हर्ष, राहुल, रजनीश, राजनंदिनी, साक्षी राज, प्रत्यक्ष, आदित्य, भावना, अंजली व सुप्रिया आदि ने भाग लिया। निदेशक डॉ. जेसी राज ने कहा कि युवाओं को नेताजी के आदर्शो को जीवन में उतारने की जरूरत है।

प्रेम दिवस के रूप में मनी जयंती : झारखंड राज्य अनुबंध कर्मचारी महासंघ के जिला इकाई की ओर से नेताजी की जयंती प्रेम दिवस के रूप में मनाई गई। केंद्रीय सचिव सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि नेताजी के आदर्शो पर चलकर ही नए भारत का निर्माण संभव है। उनके गौरव गाथा को केजी से लेकर पीजी के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। मौके पर राजेश कुमार, सुशील झा, जितेंद्र झा, सूरज दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इतिहासकारों ने तथ्यों को छुपाया : लक्ष्मी देवी सर्राफ आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में जयंती समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. केशव कुमार राय ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहासकारों ने तथ्यों को छुपाया। हमें आजादी मिली है, सुभाष चंद्र बोस से, उनकी आजाद हिद फौज की कुर्बानियों से। मोके पर डॉ. अमरकांत झा, अभिषेक कुमार सिंह, चंद्रशेखर यादव, सतीश शर्मा, गुड्डू पांडेय, जगरनाथ, सजल, विकेश व उत्तम आदि मौजूद थे। उधर भारत स्वाभिमान के तिवारी चौक स्थित जिला कार्यालय में प्रभारी सुरेश्वर प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में जयंती मनाई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.