कल्याणकारी योजनाओं से बदल सकते जीवन स्तर
देवघर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में गुरुवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर
देवघर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में गुरुवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर चार के अजान टोला में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को कानून से संबंधित बातों की जानकारी दी गई। मौके पर सिविल जज सह डालसा के सचिव सचींद्र कुमार विरूआ ने गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करनेवाले लोगों के जीवन स्तर को सुधारने एवं समाज में समरसता का भाव लाने के लिए कई तौर-तरीकों पर विस्तार से विचार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जो मेहनतकश मजदूर है वह गरीब कभी नहीं रह सकते। कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ लेकर वे अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकते हैं। डालसा द्वारा मिलने वाले लाभों के बारे में उन्होंने विस्तार से बताया। अधिवक्ता फाल्गुणी मरीक, नीलांजन गांगुली, संजय मिश्रा, सत्य नारायण पांडेय ने कानून से संबंधित कई बातों की जानकारी दी। मौके पर वार्ड पार्षद राजेन्द्र दास, पीएलवी राजकुमार साह, नरेश दास, संतोष कुमार श्रीवास्तव, सुकदेव दास, राजकुमार दास आदि मौजूद थे।