राष्ट्रीय पुलिस दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई सलामी
डाबरग्राम स्थित पुलिस केंद्र में सोमवार को शहीद संस्मरण दिवस मनाया गया। मौके पर देशभर के सभी राज्यों में 1 सितंबर 2018 से 31 अगस्त 2019 के बीच शहीद हुए पुलिसकर्मियों पदाधिकारियों को शोक सलामी दी गई।
देवघर : डाबरग्राम स्थित पुलिस केंद्र में सोमवार को शहीद संस्मरण दिवस मनाया गया। मौके पर देशभर के सभी राज्यों में 1 सितंबर 2018 से 31 अगस्त 2019 के बीच शहीद हुए पुलिसकर्मियों, पदाधिकारियों को शोक सलामी दी गई। उसी दौरान दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी अर्पित किया गया। मौके पर अधिकारियों ने बताया कि पहले देश की सीमा पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाता था। 21 अक्टूबर को 1959 में भारत की सीमा पर दस पुलिसकर्मियों ने शहादत दी थी। इन्हीं शहीद पुलिसकर्मियों की याद में पूरे देश में आज ही दिन पुलिस कर्मियों को सम्मान देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पुलिस दिवस मनाया जाता है। सलामी देने वालों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर देवघर) विकास चंद्र श्रीवास्तव, मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामूदा, सार्जेंट मेजर राकेश कुमार दुबे, सार्जेंट मेजर (यातायात) शेरू रंजन, सार्जेंट प्रतीक कुमार, सुदामा रवि, पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, सचिव नागेंद्र ओझा कोषाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष मानसिंह मुर्मू, सचिव मुकेश कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव योगेश सिंह, कोषाध्यक्ष भरत कुमार भागीरथ साह, पंकज कुमार, तबरेज अंसारी एवं देवघर जिला बल के पदाधिकारी, जवान उपस्थित थे।