बड़ों के सम्मान से विद्या-यश में वृद्धि
जागरण संवाददाता, देवघर : दैनिक जागरण की ओर से जागरण संस्कारशाला के तहत आर मित्रा प्ल
जागरण संवाददाता, देवघर : दैनिक जागरण की ओर से जागरण संस्कारशाला के तहत आर मित्रा प्लस टू विद्यालय में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों को उनके संस्कारों के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. शंकर प्रसाद ¨सह ने कहा कि हमारे संस्कार हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं। बगैर संस्कार, जीवन बिना पतवार के नाव की तरह है, जो कभी भी डूब सकती है। उन्होंने, छात्रों को नित्य मां-बाप का पैर छूने की नसीहत देते हुए कहा कि इसमें किसी तरह का संकोच नहीं होना चाहिए, क्योंकि मां-बाप की वजह से धरती पर हमारा अस्तित्व है। बड़ों का सम्मान करने से विद्या व यश में बढ़ोतरी होती है। उन्होंने संस्कारशाला की सराहना करते हुए कहा कि दैनिक जागरण अपने सामाजिक दायित्व का भी बखूबी निर्वहन कर रहा है। संस्कार ही हमारे जीवन को उन्नत बनाता है और तभी देश उन्नति के शिखर पर पहुंच पाएगा। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण संस्कारशाला के तहत छपने वाले आलेख व कहानियां उन संस्कारों को हमारे अंदर जीवित करने का काम करते हैं जिनसे हम दूर होते जा रहे हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्कूल के शिक्षक मौजूद थे।