Move to Jagran APP

ट्रेन में महिलाओं को मिला सहेली का साथ

संवाद सूत्र मधुपुर महिला सुरक्षा को लेकर रेलवे ने विशेष पहल की है। मेरी सहेली नाम से ए

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 09:00 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 09:00 AM (IST)
ट्रेन में महिलाओं को मिला सहेली का साथ
ट्रेन में महिलाओं को मिला सहेली का साथ

संवाद सूत्र, मधुपुर : महिला सुरक्षा को लेकर रेलवे ने विशेष पहल की है। मेरी सहेली नाम से एक विशेष सुरक्षा दस्ता का गठन किया गया है। आसनसोल डिविजन में जसीडीह से दुर्गापुर के बीच महिला यात्री को कोई भी परेशानी हो तो सहेली तुरंत आपकी समस्याएं दूर करने आपके पास होगी।

loksabha election banner

जसीडीह से सफर शुरू करते ही महिला यात्री की पूरी डिटेल सुरक्षा दस्ता दल नोट करेगी। जब तक वह यात्री अपने गंतव्य स्टेशन पर उतर नहीं जाती तब तक उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सहेली की ही होगी। बुधवार को आसनसोल, दुर्गापुर और जसीडीह स्टेशन पर इस अभियान का शुभारंभ किया गया।

आसनसोल मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त चंद्रमोहन मिश्र ने अभियान के शुभारंभ पर महिला सुरक्षा दस्ता मेरी सहेली के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा आरपीएफ की प्राथमिकता है। पूरी सजगता और सतर्कता के साथ इस अभियान को सफल बनाना है, ताकि महिलाएं रेलवे में यात्रा के दौरान स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।

यह अभियान अकेले यात्रा कर रही महिलाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगा। महिला यात्रियों की सूची को एक डिवीजन से दूसरे डिवीजन तक शेयर किया जाएगा, ताकि संपूर्ण यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ट्रेन में चल रही रेलवे सुरक्षा बल की एस्कोर्ट पार्टी भी महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगी।

इतना ही नहीं, रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी इस अभियान पर लगातार नजर बनाए रखेंगे और इसकी मॉनीटरिग करेंगे। महिला पदाधिकारी को सुरक्षा की जिम्मेदारी

रेलवे सुरक्षा बल, आसनसोल मंडल द्वारा महिला सुरक्षा को समर्पित एक विशेष अभियान मेरी सहेली के विशेष महिला दस्ते का गठन किया गया है। अभियान में महिला उप निरीक्षक के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल की टीम गठित की गई है। आसनसोल मंडल में इस प्रकार की छह टीम गठित की गई है। यह अभियान यात्रा आरंभ के स्टेशन से लेकर यात्रा समाप्ति के स्टेशन तक महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध होगी। विशेष महिला सुरक्षा दस्ता यात्रा आरंभ करने वाले स्टेशन पर ही संपूर्ण गाड़ी की चेकिग करेंगे और उसमें यात्रा कर रही महिलाओं की सूची तैयार करेंगे। यह दस्ता महिला यात्रियों को सुरक्षा से संबंधित उपाय भी सुझाएगी। कुछ खतरा महसूस होने पर सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदम के बारे में भी बताएगी। महिला यात्रियों को रेलवे सुरक्षा बल की हेल्पलाइन 182 के उपयोग के बारे में भी लगातार जागरूक किया जाएगा। त्योहारों के मौसम में महिला सुरक्षा हेतु रेलवे सुरक्षा बल की यह पहल सराहनीय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.