Move to Jagran APP

भाजपाईयों ने जामताड़ा विधायक का पुतला फूंका

जसीडीह (देवघर) : भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जसीडीह त्रिमूर्ति चौक पर जामताड़ा विधाय

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 07:39 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 07:39 PM (IST)
भाजपाईयों ने जामताड़ा विधायक का पुतला फूंका
भाजपाईयों ने जामताड़ा विधायक का पुतला फूंका

जसीडीह (देवघर) : भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जसीडीह त्रिमूर्ति चौक पर जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने इरफान अंसारी व उनके पिता पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे ने अपने कार्यकाल के दौरान जिस तरह से क्षेत्र के विकास का काम किया है वह पिता व पुत्र को नहीं पच पा रहा है। एक ओर जहां सांसद को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया जा रहा है, वहीं उनकी योग्यता पर विधायक द्वारा कटाक्ष करना समझ के परे है। कार्यकर्ता द्वारा चरण स्पर्श करना अपने नेता के प्रति प्रेम को दर्शाता है। इसमें सांसद का कोई दोष नहीं है।

loksabha election banner

कहा कि जामताड़ा विधायक को बचकानी बयानबाजी से बाज आना चाहिए, अन्यथा जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी। कहा कि वे आम लोगों को उल्टी सीधी बातें कहकर लोगों को भ्रमित करना चाहते हैं, लेकिन क्षेत्र की जनता उनके संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पूर्व से परिचित हैं। कहा कि अगर पिता पुत्र दोनों काफी जनता के लिए हितैषी थे तो क्षेत्र की जनता ने उन्हें मौका क्यों नहीं दिया। कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि अपनी मर्यादा को भूल गए हैं, जिसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर नगर अध्यक्ष मुकेश पाठक, राजन ¨सह, संजय वर्णवाल, मनीष ¨सह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.