श्री श्याम कीर्तन मंडल में मनाई गई जन्माष्टमी
श्री श्याम कीर्तन मंडल देवघर में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव उत्साहपूर्ण माहौल म
संवाद सूत्र, देवघर
श्री श्याम कीर्तन मंडल देवघर में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। सरकार के निर्देशों का अनुपालन करते हुए शारीरिक दूरी के साथ श्री श्याम प्रभु की पूजा-अर्चना की गई। कोलकाता से आए हुए फूल व बैलून से पूरा मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। मंदिर को भी विद्युत सज्जा से सुसज्जित किया गया था। यहां जो भी श्रद्धालु मंदिर आ रहे थे उन्हें सीसीटीवी पर दर्शन करा कर लौटा दिया जा रहा है। समिति की ओर से यहां मास्क व सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई थी। बुधवार की देर रात्रि श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव पर भक्तों कृष्ण के भजनों का आनंद लिया। समिति के सचिव शिव कुमार सर्राफ ने बताया की गुरुवार को शाम चार बजे नंद उत्सव मनाया जाएगा जिसमें कोलकाता से फूलों का सिगार होगा एवं भक्तों के बीच छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया जाएगा।