प्रशासनिक पदाधिकारियों ने पूजा पंडाल का लिया जायजा
संवाद सहयोगी मधुपुर(देवघर) शांतिपूर्वक माहौल में दुर्गा पूजा को संपन्न कराने को लेकर अनु
संवाद सहयोगी, मधुपुर(देवघर): शांतिपूर्वक माहौल में दुर्गा पूजा को संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल प्रशासन पूरी सजग दिखी। महासप्तमी के दिन शुक्रवार को विभिन्न दुर्गा पूजा मंदिरों का पट खुलने के साथ ही अनुमंडल प्रशासन के अधिकारियों ने शहरी क्षेत्र के सभी 17 जगहों के पूजा पंडालों का जायजा लिया। अनुमंडल पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, समाजसेवी अरविद कुमार ने विभिन्न दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों का भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। पदाधिकारियों ने झील पोखर छठ घाट का भी जायजा लिया। उन्होंने दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन को लेकर घाट के आसपास गंदगी की सफाई करने एवं गड्ढा की भराई करने का निर्देश दिया।
चितरा के दुर्गा मंदिर में गूंज रहा देवी पाठ
चितरा: विध्यवासिनी मां दुर्गा मंदिर कुकराहा, तालझारी, पिपरासोल, पहरूडीह व मालोडीह आदि स्थानों में दुर्गा सप्तशती का पाठ रोजाना किया जा रहा है।