नेहरु पार्क में निगम ने किया पौधारोपण
जागरण संवाददाता देवघर निगम क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए लगातार पौधारोपण कराया जा र
जागरण संवाददाता, देवघर : निगम क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए लगातार पौधारोपण कराया जा रहा है। शनिवार को शिवगंगा के समीप नेहरु पार्क में पौधारोपण किया गया। इसमें फलदार सहित छायादार पौधा लगाया गया है। पौधारोपण के लिए सत्संग आश्रम की ओर से पौधा उपलब्ध कराया गया।
नगर प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल के निर्देश पर नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। यहां कुल 50 पौधा लगाया गया। पौधा लगाने के बाद इसकी सुरक्षा की भी व्यवस्था निगम की ओर से की गई। इस संबंध में नगर प्रशासक ने बताया कि निगम क्षेत्र में लगातार पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। लोगों से भी कम से एक पौधा लगाने की अपील की गई है ताकि निगम क्षेत्र को हरा-भरा और स्वच्छ बनाए रखा जाए। कहा कि संक्रमण के दूसरे दौर में लोगों में कृत्रिम आक्सीजन के लिए बैचेनी देखी गई थी। निगम अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पौधारोपण को बढ़ावा दे रहा है साथ ही लोगों के सहयोग इसे बेहतर तरीके से किया जा सकेगा। पौधारोपण में स्वयं सेवी संस्थाओं की भी मदद ली जा रही है। सत्संग आश्रम की ओर से भी लगातार सहयोग प्रदान किया जा रहा है। मौके पर सत्संग आश्रम के प्रतिनिधि मलय सरकार, निगम के कनीय अभियंता अरविद वर्मा, सूरज कुमार सहित एमएसडब्ल्यूएम के प्रबंधक विशाल भट्ट आदि मौजूद थे।