Move to Jagran APP

पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फोटो017 संवाद सहयोगी मधुपुर (देवघर) अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देस

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Aug 2021 05:54 PM (IST)Updated: Fri, 13 Aug 2021 05:54 PM (IST)
पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फोटो017 संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर): अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देसाई, झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा व झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल की मुख्य संगठक नेली नाथन के निर्देशानुसार 13 लेकर 18 अगस्त तक चलने वाले पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को मधुपुर शहरी क्षेत्र के पनाहकोला में जिला कांग्रेस सेवादल के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 77 वी जयंती पर फलदार पौधारोपण जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य कार्यवाहक संगठक गोल्डी खान के नेतृत्व में किया गया। साथ ही 20 अगस्त को भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर दिल्ली में वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल द्वारा 26 अकबर रोड मुख्यालय से उनकी समाधि स्थल वीर भूमि तक पदयात्रा में ज्यादा से ज्यादा सेवादल के कार्यकर्ताओं के शामिल होने को लेकर चर्चा की गई।

loksabha election banner

मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष अजय कुमार, देवघर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र दास, आदिल हुसैन, अजय राउत, सनाउल होदा, शाहबाज खान, तनवीर आलम, अदनान युसूफ आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.