चुनाव समिति ने लिया मतदान स्थल का जायजा
संवाद सूत्र, देवघर : 18 नवंबर को पंडा धर्मरक्षिणी सभा का चुनाव होना है। गुरुवार को चुनाव सि
संवाद सूत्र, देवघर : 18 नवंबर को पंडा धर्मरक्षिणी सभा का चुनाव होना है। गुरुवार को चुनाव समिति के अध्यक्ष महादेव चरण द्वारी एवं उपाध्यक्ष कृष्णधन खवाड़े ने शिवगंगा तट के निकट नेहरू पार्क स्थित पंडित विनोदानंद बालिका संस्कृत विद्यालय का जायजा लिया। चुनाव कर्मियों से कहा कि वह 16 नवंबर तक सभी आवश्यक तैयारी कर लें। मतदान केंद्र को समिति के हवाले कर दें।
मौके पर महादेव चरण द्वारी ने बताया की चुनाव की सारी तैयारी अंतिम चरण पर है। प्रत्येक पदों के लिए पांच बुथ बनाया जा रहा है। दिव्यांग लोगों के लिए अलग से बुथ बनाया जा रहा है। ताकि उन्हे किसी प्रकार की परेशानी ना हो। चुनाव के दिन मतदाता अपना फोटो पहचान पत्र साथ में लाए ताकि मतदान करने में कोई कठिनाई ना हो। मौके पर चुनाव समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।
आज बंद हो जाएगा प्रचार : चुनाव को लेकर शुक्रवार प्रचार प्रसार का अंतिम दिन है। शाम सात बजे के बाद से चुनाव का प्रचार प्रसार बंद हो जाएगा। प्रत्याशी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अपने चुनाव चिन्ह के साथ घूम रहे हैं। आसपास का माहौल पूरी तरह से चुनाव के रंग में रंग गया है। चौक चौराहे पर शाम होते ही चर्चाओं का बाजार गर्म रहता है।