मीना बाजार जोरिया पर बना पुल हो सकता जमींदोज
चार दशक पूर्व विशेष प्रमंडल की देखरेख में शहर के मीना बाजार जोरिया पर बना पुल किसी भी दिन जमींदोज हो सकता है।
मधुपुर (देवघर) : चार दशक पूर्व विशेष प्रमंडल की देखरेख में शहर के मीना बाजार जोरिया पर बना पुल किसी भी दिन जमींदोज हो सकता है। पांच पीलर वाला यह पुल पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। पुल का दो पाया दरक गया है। इसकी वजह से किसी भी दिन बड़ी घटना हो सकती है। प्रखंड के टिटहिबांक, गोंदलीटांड़, चोंगाखार, उदयपुरा, भलुआपहाड़ी, जमुनियाटांड़, नावाहार, फुलची, दोरही, कल्हाजोर समेत दो दर्जन से अधिक गांव के हजारों लोग प्रतिदिन इसी जर्जर पुल से मधुपुर आना जाना करते हैं। प्रमुख बबीता देवी ने बताया कि पुल की जर्जर स्थिति से संबंधित विभाग को कई बार लिखित रूप से उनके द्वारा अवगत कराया जा चुका है लेकिन इस दिशा में विभाग द्वारा कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। पटवाबाद पंचायत मुखिया राजू यादव ने बताया कि इस जर्जर पुल को अविलंब नहीं बनाया गया तो बड़ी दुर्घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। ग्राम प्रधान मूल रैयत रामचंद्र शाह व रजबूल अंसारी ने कहा कि अगर जल्द ही जर्जर पुल को तत्काल बनाना जरूरी है।