Shravani Mela 2019: सावन की दूसरी सोमवारी पर 15 KM तक कांवरियों का हुजूम VIDEO
सावन की दूसरी सोमवारी पर देवघर शिवभक्तों से केसरियामय हो गया है। रविवार देर रात में कांवरियों की कतार 15 किमी लंबी होकर कुमैठा तक पहुंच गई।
देवघर, जासं। सावन की दूसरी सोमवारी पर देवघर शिवभक्तों से केसरियामय हो गया है। रविवार की शाम से ही कांवरियों की कतार लंबी होती चली गई। देर रात में यह कतार 15 किलोमीटर लंबी होकर कुमैठा तक पहुंच गया। अहले सुबह जैसे ही मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खुला देवघर हर-हर महादेव की जाप से गुंजायमान है। इधर कांवरियों की अप्रत्याशित भीड़ के कारण ऊपर सिंघवा में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है जिसे ठीक करने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
श्रावणी मास के दूसरे सोमवार पर सभी शिवभक्तों को शुभकामनाएं।
पूरी हो शिवभक्तों की हर मनोकामना, यही है...भोलेनाथ से प्रार्थना।#ShravaniMela2019 pic.twitter.com/ZN4rfHHjNH— Raghubar Das (@dasraghubar) July 29, 2019
सावन की दूसरी सोमवारी पर देवनगरी बाबाधाम में भक्ति की बयार बह रही है। कांवरिया मार्ग बोल बम के जयकारे से गुंजायमान है।
बाबाधाम में भगवान शिव के दर्शन-पूजन को 15 किलोमीटर तक लंबी कतार लगी है।
ऊपरी सिंघवा में हर तरफ कांवरिया ही कांवरिया नजर आ रहे हैं। कावरियों की सतत प्रवाह से पूरा माहौल ओजमय हो गया है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप