देवघर नगर निगम को ओडीएफ प्रमाणपत्र
देवघर : देवघर नगर निगम ओडीएफ घोषित होने के बाद बुधवार को रांची में आयोजित समारोह में नगर विकास मंत्र
देवघर : देवघर नगर निगम ओडीएफ घोषित होने के बाद बुधवार को रांची में आयोजित समारोह में नगर विकास मंत्री सीपी ¨सह के हाथों नगर आयुक्त संजय कुमार ¨सह व ओडीएफ प्रभारी नगर प्रबंधक निलेश कुमार को ओडीएफ फ्री का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। प्रमाण-पत्र स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) मिशन निदेशक सह संयुक्त सचिव विनोद कुमार ¨जदल (आइएएस) द्वारा निर्गत किया गया। मौके पर नगर विकास मंत्री ने नगर निगम के सभी पदाधिकारी व सफाई कर्मियों को बधाई देते हुए और अधिक सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ काम करने का निर्देश दिया ताकि देवघर नगर निगम रे¨टग में अव्वल स्थान प्राप्त कर सके।
वहीं नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम को ओडीएफ बनाने में विभाग के पदाधिकारी, कर्मी व सफाई कर्मी का पूर्ण सहयोग टीम वर्क की तरह मिला है।
बता दें कि क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया की टीम द्वारा देवघर नगर निगम का दौरा किया गया था। टीम के रिपोर्ट के आधार पर 23 फरवरी 2018 को ओडीएफ घोषित कर दिया गया था। इस समारोह में सूडा के निदेशक राजेश कुमार शर्मा, विभिन्न निकायों के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।