Move to Jagran APP

धमकी देकर महिला से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

जागरण संवाददाता देवघर एक महिला को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किए

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 May 2021 06:35 PM (IST)Updated: Mon, 17 May 2021 06:35 PM (IST)
धमकी देकर महिला से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज
धमकी देकर महिला से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

जागरण संवाददाता, देवघर : एक महिला को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस सिलसिले में महिला के बयान पर महिला थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता जिले के पथरड्डा ओपी क्षेत्र की रहने वाली है। देवघर में वह अपने पति व बेटे के साथ किराए के मकान में रहती है। महिला का कहना है कि उसके पति चुड़ी का कारोबार करते हैं। उसके संपर्क में एक युवक आया। युवक ने फोन पर बात करने के दौरान उससे वीडियो कॉल किया और उसकी तस्वीर ले ली। वह फोटो को वायरल करने की धमकी देने लगा। उसने कहा कि वह जो कहेगा वह महिला को चुपचाप करना होगा। ऐसा नहीं करने पर वह उसके पति व बेटे को जान से मार देगा। उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया तो वह उसका अश्लील फोटो कुछ लोगों को भेज दिया। इसी बीच वह उसका पता लगाते हुए देवघर स्थित उसके घर पर आ गया। उस वक्त उसके पति काम से गए हुए थे। यहां आकर उसने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील फोटो भी ले लिया। वह बाद में एक बार फिर उसके घर में घुस गया। इस बार विरोध करने पर उसने महिला की पिटाई कर दी। इसी बीच उसके पति आ गए तो युवक भाग निकला। भागते हुए उसने जान से मारने की धमकी दी। हल्ला होने पर आसपास के लोग भी वहां आ गए। बाद में इसको लेकर एक पंचायती भी की गई। आरोपित ने पंचायत की बात मानने से भी इंकार कर दिया। उसके बाद महिला ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.