मजदूर के पेट पर चढ़ा ट्रैक्टर, मौत
मजदूर के पेट पर चढ़ा ट्रैक्टर मौत
मजदूर के पेट पर चढ़ा ट्रैक्टर, मौत
जागरण संवाददाता, देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के कारवां गांव निवासी मजदूर 29 वर्षीय मुकंदर मांझी के पेट पर रविवार को ट्रैक्टर चढ जाने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पत्नी सुनिता देवी ने बताया कि उसका पति दिघरिया गांव निवासी नित्या यादव के यहां मजूदरी करता था। रविवार को वह ट्रैक्टर चालक प्रेम मांझी के साथ काम करने गया था। इस दौरान सुजानी के पास मुकंदर के पेट पर ट्रैक्टर चढ़ गया। गंभीर रूप से घायल मुकंदर को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। पत्नी का आरोप है कि हादसे के बाद गाड़ी के मालिक व चालक उसके पति को अस्पताल में छोड़कर भाग गए। कहा कि गाड़ी के मालिक व चालक की लापरवाही के कारण उसके पति की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस छानबीन कर रही है। मुकंदर की कमाई पर परिवार चलता था। ऐसे में अचानक उसकी मौत हो जाने से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।