जसीडीह में 12 लाख के गहने चोरी, थाने में शिकायत
घर से लाखों का गहना चोरी
जसीडीह में 12 लाख के गहने चोरी, थाने में शिकायत
संवाद सहयोगी, जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र के संग्रामलोढिया गांव स्थित एक घर से लाखों का जेवरात चोरी कर ली गई है। इस सिलसिले में पूनम सिंह का कहना है कि वह बिहार के जमुई जिला की रानहन गांव की रहने वाली है। संग्रामलोढिया में उसका मायके हैं। वह एक शादी समारोह में शामिल होने अपने मायके आयी थी। शादी समारोह पूरा होने के बाद शुक्रवार को वह अपने ससुराल वापस लौट गई। वहां जाकर बैग खोलकर देखा तो उसका जेवरों का बक्सा गायब था। उसमें मंगलसूत्र, सोने का हार, सोने का कंगन, सोने की अंगुठी आदि जेवरात थे। चोरी गए जेवरों की कीमत करीब 12 लाख बतायी जाती है। घटना की जानकारी जसीडीह थाना की पुलिस को दी गई है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि परिवार के ही किसी सदस्य या जानने वाले ने जेवरात चोरी की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।