रास्ता रोक पीटा, थाने में मामला दर्ज
संवाद सहयोगी जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी मोड़ के पास स्थित शिवपुरी मोहल्ले में कुछ लोगों
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 05:51 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 05:51 PM (IST)
संवाद सहयोगी, जसीडीह: थाना क्षेत्र के गिधनी मोड़ के पास स्थित शिवपुरी मोहल्ले में कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई दी है। घायल राहुल कुमार तिवारी ने अपने बयान में कहा है कि वह पछियारी कोठिया का रहने वाला है। वह कुछ काम से देवघर गया था। देवघर में काम पूरा कर वह बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान शिवपुरी मोहल्ले के पास आदित्य सिंह, शिवम सिंह व छह-सात अन्य लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। उन लोगों ने उसके साथ गाली गलौज किया। उसने विरोध किया तो उस पर बीयर की बोतल से प्रहार कर दिया गया। इस घटना में वह घायल हो गया। उन लोगों ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया तो मोबाइल भी टूट गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें