Move to Jagran APP

राज्यस्तरीय शूटिग प्रतियोगिता का हुआ शानदार आगाज

जागरण संवाददता देवघर देवघर कॉलेज परिसर स्थित कुमार सुरेंद्र सिंह शूटिग रेंज में गुरु

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 10:58 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 10:58 PM (IST)
राज्यस्तरीय शूटिग प्रतियोगिता का हुआ शानदार आगाज
राज्यस्तरीय शूटिग प्रतियोगिता का हुआ शानदार आगाज

जागरण संवाददता, देवघर : देवघर कॉलेज परिसर स्थित कुमार सुरेंद्र सिंह शूटिग रेंज में गुरुवार को तीन दिवसीय 11वीं राज्यस्तरीय शूटिग प्रतियोगिता का शानदार तरीके से आगाज किया गया। सुबह से विभिन्न प्रतियोगिता में अपनी मेहनत को आजमाने के लिए खिलाड़ी निशाना साधते नजर आए। तीन अलग-अलग रेंज के लिए खिलाड़ी अचूक निशाना लगाने को बेताब दिखे। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों सहित अन्य प्रांतों के तकरीबन 450 खिलाड़ी शामिल हुए हैं। प्रतियोगिता 10 मीटर एयर रायफल, 25 व 50 मीटर ओपन साइट रायफल के लिए खेली जा रही है। 10 मीटर में वहीं प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त, आरक्षी अधीक्षक सहित एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के लिए मुख्य भवन को गुब्बारों से सजाया गया था। प्रतियोगिता स्थान पर सुरक्षा और निगम की ओर से साफ-सफाई का पुख्ता इंतजाम किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

loksabha election banner

कौन-कौन थे मौजूद : मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, आरक्षी अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा, पूर्व सांसद सह राष्ट्रीय रायफल एसोसिएशन की उपाध्यक्ष पुतुल सिंह, राज्य रायफल शूटिग एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सेन, झारखंड रायफल एसोसिएशन के सचिव उत्तम चंद, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह विद्य, दिवाकर सिंह, देवघर जिला रायफल एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण मोहनन चौबे, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश श्रृंगारी, सचिव आजाद पाठक, अमित सिंह, रिक्की, मयूरी, सुमित सिंह सहित अन्य खिलाड़ी व एसोसिएशन के सदस्य मौजूद थे।

झारखंड रायफल एसोसिएशन के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय रायफल एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य एके सेन ने कहा कि देवघर को दूसरी बार स्टेट प्रतियोगिता का आयोजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। 1985 में संयुक्त बिहार में पहला स्टेट कंपीटशन हुआ था। झारखंड बनने के बाद देवघर में पहली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अथक प्रयास से सफल हो पाया है। हालांकि कोरोना काल खिलाड़ियों के लिए काफी चुनौती भरा रहा लेकिन खिलाड़ियों के हौसले पस्त नहीं कर सकता। प्रतियोगिता के आयोजन से यहां से एक नई दिशा का आगाज होगा। राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी ऐशानी ने बताया कि वर्ष 2019 में 10 मीटर रेंज के लिए भोपाल में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाइ कर चुकी हूं। मूलत: कनार्टक की रहने वाली हूं। देवघर में 11वीं राज्यस्तरीय शूटिग प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साहित है। वर्ष 2018 में झारखंड में शूटिग में अपना हाथ आजमाना शुरू किया। वे अपने पिता बिग्रेडियर अंजित आनंद के साथ प्रतियोगिता में शामिल होने आई है। उन्होंने कहा कि 25 मीटर का यह उनका पहला मौका है। देवघर जैसे शहर में इतनी बड़ी रेंज का होना काफी अच्छा है। यहां से खिलाड़ियों के आगे आने की बहुत अधिक संभावनाएं है। कठिन परिश्रम और लगन कर सफलता को प्राप्त किया जा सकता है।

नेशनल शूटर तारा शाहदेव ने कहा कि देवघर में खिलाड़ियों के लिए नया प्लेटफॉर्म मिला है। कोविड के बाद लंबे समय के बाद प्रतियोगिता का माहौल मिला है। पहले केवल एक शूटिग क्लब ही होता था, जहां ट्रेनिग की सुविधा मिलती थी लेकिन अब कई क्लब है। यह प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के साथ खेलकर आगे की प्रतियोगिता के लिए बेहतर अनुभव प्राप्त होगा। यहां से सलेक्ट होने वाले खिलाड़ियों को आसनसोल में होने वाले ईस्ट जोन में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.