हिदी सेवा समिति के राष्ट्रीय संयोजक बने चंदन
हिदी साहित्य के प्रति अपनी अनवरत सेवा के लिए कार्य कर रहे देवघर निवासी चंद्र विजय प्रसाद चंदन को हिदी सेवा समिति का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 04:30 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 04:30 PM (IST)
देवघर : हिदी साहित्य के प्रति अपनी अनवरत सेवा के लिए कार्य कर रहे देवघर निवासी चंद्र विजय प्रसाद चंदन को हिदी सेवा समिति का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिवृत आक्षांश ने इस आशय से संबंधित पत्र जारी करते हुए कहा है कि हिदी साहित्य के प्रति निष्ठा एवं अनुकरणीय योगदान को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के आलोक में चंद्र विजय प्रसाद चंदन को राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। प्रोफेसर कॉलोनी, देवघर निवासी चंद्र विजय प्रसाद चन्दन साहित्यकार हैं और नौ उपन्यास सहित दो दर्जन से ज्यादा पुस्तक भी लिख चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें