छेड़खानी मामले में मुंबई पुलिस ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार
मुंबई के एमएन जोशी मार्ग थाना की पुलिस ने रविवार दोपहर नगर थाना के समीप से कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाद मोहल्ला निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है।
देवघर : मुंबई के एमएन जोशी मार्ग थाना की पुलिस ने रविवार दोपहर नगर थाना के समीप से कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाद मोहल्ला निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि एमएन जोशी मार्ग थाना में एक युवती ने मामला दर्ज कराई थी। युवती के बयान पर छेड़खानी व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। अनुसंधान के क्रम में आरोपित को नामजद आरोपित बनाया गया। अनुसंधान के क्रम में युवक के देवघर में होने की जानकारी मिली। इसी आधार पर एसआइ किरन पाटिल के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम यहां पहुंची। मामले में एक युवक को पूछताछ के लिए नगर थाना लाया गया। पूछताछ में युवक ने मुंबई पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल दुकान है। वह पांच रुपये लेकर किसी को भी मोबाइल से बात करने के लिए दे देता था। आरोपित युवक ने उसी का मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था।