अग्निशमन विभाग ने किया माक ड्रिल
संवाद सूत्र मधुपुर सुरक्षा के ख्याल से पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल के अभियंताओं द्वारा बु
संवाद सूत्र, मधुपुर : सुरक्षा के ख्याल से पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल के अभियंताओं द्वारा बुधवार को अग्निशामक माक ड्रिल किया है। इसके लिए विशेष दुर्घटना राहत ट्रेन का प्रयोग किया गया। रेलवे के अधिकारी ने बताया कि आसनसोल मंडल यात्रियों की संरक्षा और सुरक्षा को हमेशा से सर्वोच्च प्राथमिकता देता आया है। आवश्यकता के समय किसी आपातकालीन अग्नि कांड से निपटने हेतु कर्मचारियों को तैयार रखा जाता है। इसी तैयारी की जांच करने और खासकर दुर्घटना राहत ट्रेनों में अग्निशामक उपकरणों की जांच हेतु यह कार्यक्रम चलाया गया। इस माक ड्रिल का उद्देश्य वास्तविक स्थिति में घटने वाली किसी अग्निकांड के दौरान क्या और कैसे करना है इसके बारे में बताया गया। इससे अग्निशामक उपकरणों के प्रयोग करने के बारे में जानकारी देने के साथ ही उपकरणों के कार्य क्षमता की पड़ताल की गई।
इस कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर, वैगन और वरिष्ठ मंडल सिग्नल व दूरसंचार इंजीनियर उपस्थित थे।