Move to Jagran APP

राज्य सरकार की विफलताओं को लोगों तक पहुचाएं

संवाद सहयोगी करौं (देवघर) करौं मंडल भाजपा कार्यसमिति की रविवार को आनंद मार्ग विद्यालय प

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Dec 2021 06:06 PM (IST)Updated: Sun, 12 Dec 2021 06:06 PM (IST)
राज्य सरकार की विफलताओं को लोगों तक पहुचाएं
राज्य सरकार की विफलताओं को लोगों तक पहुचाएं

संवाद सहयोगी, करौं (देवघर) : करौं मंडल भाजपा कार्यसमिति की रविवार को आनंद मार्ग विद्यालय प्रांगण में हुई बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल श्यामदेव चौधरी ने की। भाजपा नेता गंगानारायण सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को मंडल द्वारा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने को कहा। कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की विफलताओं को गिनाया। केंद्र सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लोगों के बीच ले जाने का आह्वान किया। भाजपा महामंत्री अधीर चन्द्र भैया व पूर्व नपा अध्यक्ष संजय यादव ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। वहीं हेमंत सोरेन की सरकार को विफल बताया। इसके पहले कार्यकर्ताओं ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। बैठक में जिप सदस्य बलवीर राय, विश्वनाथ रवानी, ऋषि सिंह, कृष्णदेव भैया, विष्णु चौधरी, अशोक यादव, दिलीप यादव, अरुण राय, कृष्णा पोद्दार, रुबी गोस्वामी, हरिकिशोर पांडेय, मोहन कुमार सहित मंडल के पदाधिकारी, मंच मोर्चा के अध्यक्ष एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.