बूथ कमेटी को मजबूत करने पर चर्चा
संवाद सहयोगी देवीपुर भारतीय जनता पार्टी हुसैनाबाद कार्यसमिति की बैठक भुलियामारनी गांव में
संवाद सहयोगी, देवीपुर : भारतीय जनता पार्टी हुसैनाबाद कार्यसमिति की बैठक भुलियामारनी गांव में हुई। बैठक में सीडीएस जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी और सेना के अधिकारियों के हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में संगठन मजबूत करने, सभी बूथ कमेटियों का गठन पर चर्चा की गई। भाजपा महामंत्री अधीर चन्द्र भैया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री के कार्यो की चर्चा की। वहीं महामंत्री पंकज सिंह भदौरिया ने केन्द्र सरकार के कार्यो को गिनाया। कहा कि देवघर में एम्स, हवाई अड्डा, प्लास्टिक पार्क, अंतरराज्यीय बस अड्डा, आधुनिक नगर निगम भवन, प्रेस क्लब का निर्माण कार्य कराया। जबकि दो वर्ष में हेमंत सोरेन की सरकार विकास के मामले में दो कदम भी नहीं चल पायी है। झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। संगठन को मजबूत कर भाजपा कार्यकर्ताओं को जन-जन तक केंद्र सरकार की विकास योजनाओं और हेमंत सोरेन सरकार के कारनामों से जनता को अवगत कराना है। इसके लिए सभी बूथ कमेटियों को मजबूत बनाना होगा। भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह ने कहा कि सरकार के इशारे पर प्रखंड, अंचल, थाना जिला प्रशासन द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की बातों को नहीं सुना जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने सौतेला व्यवहार किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर अविनाश महतो, मनोज झा, राजेन्द्र राय, विभा पांडेय, आमोद सिंह, चायना देवी, मनोज साही, गोपाल यादव, सिकंदर वर्मा, आलोक कुमार झा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।