Move to Jagran APP

पंचायत व बूथ स्तर पर मजबूत होगी भाजपा

जागरण संवाददाता देवघर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक में पंचायत व बूथ स्तर तक

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 06:46 PM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 06:46 PM (IST)
पंचायत व बूथ स्तर पर मजबूत होगी भाजपा
पंचायत व बूथ स्तर पर मजबूत होगी भाजपा

जागरण संवाददाता, देवघर: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक में पंचायत व बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष सह विधायक नारायण दास ने बताया कि स्वावलंबी मंडल, सक्षम नगर ग्राम केंद्र व सक्रिय बूथ के कार्य को प्रभावी बनाया जा रहा है। कोरोना संकटकाल में कार्यकर्ताओं ने अनेक अभूतपूर्व कार्य किए हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने बताया कि कोरोना के प्रथम डोज के बाद दूसरे डोज का कार्य तेजी से चल रहा है। हमें प्रशासन का सहयोग करना है। लेकिन झारखंड सरकार से जनता परेशान है। जिला प्रभारी बबलू भगत ने बताया कि सेवा ही संगठन के तहत भाजपा संगठन ने अनेक कार्य किए हैं। मौके पर सह सेवा प्रमुख झारखंड प्रांत बासुदेव यादव, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, प्रशिक्षण प्रमुख झारखंड प्रदेश सुमन सिंह, सारठ विधायक रणधीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रीता चौरसिया, विशाखा सिंह, संजीव जजवाड़े, महामंत्री अधीर चंद भैया, पंकज भदोरिया, राकेश नरौने, जिला उपाध्यक्ष, रवि तिवारी, प्रज्ञा झा, सचिन रवानी, नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े मंत्री रूपा केशरी, बाबुलाल मरांडी, राजीव सिंह, पवन यादव, कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह, मिडिया प्रभारी सचिन सुलतानिया, विकास कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी अमृत मिश्रा, सह प्रभारी विकास कुमार विक्की, कुणाल सिंह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजया सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अतुल सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष विनय चंद्रवंशी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विश्वनाथ रवानी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष मूर्मू अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष व जिले के पदाधिकारी कार्यसमिति बैठक में उपस्थित हुए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.