स्वच्छता पखवाड़ा को गंभीरता से लें अधिकारी
स्वच्छता पखवाड़ा को सफल बनाने को कवायद में नगर निगम मुस्तैद हो गया है। शुक्रवार को नगर निगम प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
देवघर : स्वच्छता पखवाड़ा को सफल बनाने को कवायद में नगर निगम मुस्तैद हो गया है। शुक्रवार को नगर निगम प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की। निगम कार्यालय के सभागार में हुई बैठक में अधिकारियों को स्वच्छत पखवाड़ा को लेकर निर्देश दिया गया। कहा कि निगम क्षेत्र के हर गली, मोहल्ला से कचरा को हटाया जाए। नाले की सफाई भी नियमित रूप से हो। कचरा उठाव वाहन से संगीत के माध्यम से भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाए। शहर में बैनर के माध्यम से भी संदेश पहुंचाने का निर्देश दिया। शहरी क्षेत्र के वीआइपी चौक, टावर चौक व बायपास रोड (समाहरणलय के समीप) बड़ा बैनर लगाया जाएगा। इसके अलावा निगम प्रशासक ने राजस्व की वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति का भी अवलोकन किया। निगम प्रशासन ने लोगों से स्वच्छता पखवाड़ा में आगे बढ़कर साथ देने की अपील की। कहा कि कोई भी कार्यक्रम बिना जनता के सहयोग से पूरा नहीं हो सकता है। मौके पर सहायक अभियंता वैदेही शरण, नगर मिशन मैनेजर हिमांशु शेखर व कौशल किशोर, नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास, मृणाल कुमार सहित अन्य मौजूद थे।