Move to Jagran APP

विषपान से विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

देवघर विषपान के कारण 20 वर्षीय रीना देवी की मौत हो गई। मृतका रिखिया थाना क्षेत्र के मह

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 06:41 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 06:41 PM (IST)
विषपान से विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विषपान से विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

देवघर : विषपान के कारण 20 वर्षीय रीना देवी की मौत हो गई। मृतका रिखिया थाना क्षेत्र के महेशमारा गांव की रहनेवाली थी। शनिवार की देर रात उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता सीमावर्ती बिहार के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चुनमा रायडीह निवासी समुंद्र साह ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि बेटी की शादी अनिल मंडल के साथ पिछले वर्ष की थी। उस वक्त यथा संभव दान दहेज भी दिया था। कुछ दिन बाद ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। बेटी ने कई बार फोन पर कहा था कि उसे काफी प्रताड़ित किया जाता है। पिता ने कहा था कि सब ठीक हो जाएगा। शनिवार की रात करीब नौ बजे बेटी ने कहा कि ससुरालवाले उसके साथ काफी मारपीट करते हैं। ये लोग उसे जान से मार देना चाहते हैं। इसी बीच रात 11 बजे रीना के ससुर कारू मंडल का फोन आया कि उनकी बेटी ने जहर खा लिया है। बाद में वे सदर अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि बेटी की मौत हो चुकी है। पिता का आरोप है कि रीना के पति अनिल मंडल, ससुर कारू मंडल, सास आशा देवी और देवर सुनील मंडल ने मिलकर जान मारने की नीयत से उसे जहर खिला दिया। उसे बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पिता के मुताबिक रीना छह माह की गर्भवती थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.