अगलगी से अलग-अलग घटना में हजारों का नुकसान
जागरण टीम जसीडीह अगलगी की अलग-अलग घटनाओं में हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। घट
जागरण टीम, जसीडीह : अगलगी की अलग-अलग घटनाओं में हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि सारठ थाना क्षेत्र के सबेजोर गांव में रविवार को खलियान में रखे सरसों की फसल व पुआल में आग लगा दी गई। इस कारण किसान जगनारायण सिंह को काफी नुकसान हुआ है। उसके बयान पर गांव के ही गुणाधर मंडल व दो अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि किसान अनिल कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, जगनारायण सिंह, कौसिक सिंह आदि ने मिलकर करीब दस बीघा खेत में सरसों लगाया था। कुल 865 बंडल सरसों खलियान में रखा हुआ था। वहीं चारों ओर काफी पुआल रखा हुआ था। इसी बीच खलियान में आग लग जाने से सारी फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर किसान मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया जाने लगा। लेकिन जब तक आग बुझाई जाती ज्यादातर फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। किसानों ने सीओ से राहत दिए जाने की मांग की है। वहीं एक अन्य घटना में जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी पांडेय टोला निवासी सूर्य नारायण पांडेय के गोड़धोबा गांव स्थित बगान में शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। इस कारण वहां लगे आम के पेड़, कटहल व बांस के पेड़ को काफी नुकसान हुआ है। इस बगान में सैकड़ों पेड़ लगे हुए है। आग की लपट दूर से नजर आ रही थी। स्थानीय लोगों की मदद से काफी प्रयास के बाद कुछ हद तक आग पर काबू पाया गया। आग कैसे लगी इसकी छानबीन की जा रही है।