देवीपुर के जिला परिषद सदस्य को कोरोना
देवीपुर के एक जिला परिषद सदस्य मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें होम आइसोलेशन पर रखा गया है। देवीपुर में 12 लोगों का जांच एंटिजन किट से किया गया। बताया जाता है कि एक दिन पूर्व उन्हें हलका बुखार हुआ था। उसके बाद वे खुद आज जांच के लिए आए थे। जिप सदस्य को छोड़कर अन्य सभी लोगों का रिपोर्ट नेगेटिव आया है। इसके अलावा जसीडीह में पांच लोगों का जांच हुआ जिसमें तीन पहले से पॉजिटिव थे। सभी का रिपोर्ट नेगेटिव आया है। संक्रमण से मुक्त हुए तीनों लोगों को घर भेज दिया गया है।
जागरण संवाददाता, देवघर : देवीपुर के एक जिला परिषद सदस्य मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें होम आइसोलेशन पर रखा गया है। देवीपुर में 12 लोगों का जांच एंटिजन किट से किया गया। बताया जाता है कि एक दिन पूर्व उन्हें हलका बुखार हुआ था। उसके बाद वे खुद आज जांच के लिए आए थे। जिप सदस्य को छोड़कर अन्य सभी लोगों का रिपोर्ट नेगेटिव आया है। इसके अलावा जसीडीह में पांच लोगों का जांच हुआ जिसमें तीन पहले से पॉजिटिव थे। सभी का रिपोर्ट नेगेटिव आया है। संक्रमण से मुक्त हुए तीनों लोगों को घर भेज दिया गया है। वहीं सारठ के चोरमारा गांव में सात लोगों का जांच किया गया। जानकारी हो कि इस गांव का एक युवक संक्रमित पाया गया था। उसका रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सोमवार को उसे घर भेज दिया गया था। अब उसके संपर्क में आए लोगों की अब पहचान कर उनका सैंपल जांच के लिए लिया जाएगा। देवघर सदर अस्पताल के डीएस एसके मेलहोत्रा का भी रिपोर्ट नेगेटिव हो गया है। सिविल सर्जन डॉ. विजय ने कहा कि उन्हें फिलहाल उन्हें 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन पर रखने की सलाह दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रूनेट व रैपिड किट की कमी हो जाने से अब फिर त्वरित रिपोर्ट नहीं आ पाएगा। सरकार से पांच हजार किट की मांग की गई है। साथ ही पांच हजार पीपीई किट भी मांगा गया है। उन्होंने कहा कि देवघर में संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। बहुत से लोगों का रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेजा जा चुका है।