धर्म: सतपहाड़ी में खेलायचंडी माता की पूजा में जुटे ग्रामीण
सौ साल से यहां प्रकृति की गोद में स्थित खेलायचंडी माता की पूजा अर्चना की जा रही है।
संस, तोपचांची : सतपहाड़ी गांव में खेलायचंडी माता की पूजा के लिए मंगलवार को आसपास के दर्जनों गांवों के श्रद्धालु पूजास्थल पहुंचे। माता की पूजा कर मन्नतें मांगी। खेलायचंडी माता की पूजा झारखंड के कई जिलों में होता है। लोगों की मां के प्रति अटूट आस्था है। यह पूजा मकर संक्रांति के दिन ही की जाती है। मान्यता के मुताबिक जो सच्चे मन से मन्नत मांगता हैं उसकी मुराद जरूर पूरी होती है। श्रद्धालु पहाड़ी के नीचे से मिट्टी उठा कर ऊंची पहाड़ी पर स्थित खेलायचंडी माता के चरणों में अर्पित करते हैं। यहां सौ साल से यहां प्रकृति की गोद में स्थित खेलायचंडी माता की पूजा अर्चना की जा रही है। विधायक राजकिशोर महतो, एम. चक्रवर्ती, मनबोध चक्रवर्ती, बाबूलाल चक्रवर्ती, गणेश चक्रवर्ती, राहुल चक्रवर्ती कोकिल महतो, संजय महतो, प्रमोद महतो, सदानंद महतो आदि मौजूद थे।