पुत्र की दीर्घायु के लिए रखा निर्जला उपवास
पुत्र की दीर्घायु के लिए माताओं ने रविवार को जिउतिया पर्व पर निर्जला उपवास रखा। दोपहर बाद नदी तालाब में जाकर स्नान-ध्यान कर जीमूत वाहन की कथा ब्राह्माणों से सुनीं।
देवघर : पुत्र की दीर्घायु के लिए माताओं ने रविवार को जिउतिया पर्व पर निर्जला उपवास रखा। दोपहर बाद नदी, तालाब में जाकर स्नान-ध्यान कर जीमूत वाहन की कथा ब्राह्माणों से सुनीं। ऐसी मान्यता है कि जिउतिया के दिन निर्जला उपवास करने वाली माताओं के बच्चों की उम्र लंबी होती है। दोप्रदी ने भी इस व्रत को रखा था। जिउतिया का असर बाजार पर भी साफ दिखा। फल व सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे। खरीदारी को ले लोगों की भीड़ उमड़ी थी। 20 रुपये किलो बिकने वाला खीरा 40 रुपये तक बिका। इस पर्व पर माताएं दुर्गा की पूजा-अराधना करती हैं। सोमवार को घरों में केराव के दाल व कई तरह के लजीज व्यंजन बनेंगे। वहीं मधुपुर, चितरा, सारवां, करौं, सारठ, जसीडीह, देवीपुर, मारगोमुंडा में भी महिलाओं ने उपवास रखकर जीमूत वाहन की कथा का श्रवण किया।