सद्भावना समिति के सदस्यों ने लिया जायजा
दुर्गापूजा पर विधि-व्यवस्था को लेकर मधुपुर प्रशासन और सद्भावना समिति के सदस्यों ने शहर के सभी पूजा-पंडालों का निरीक्षण किया।
मधुपुर : दुर्गापूजा पर विधि-व्यवस्था को लेकर मधुपुर प्रशासन और सद्भावना समिति के सदस्यों ने शहर के सभी पूजा-पंडालों का निरीक्षण किया। सद्भावना समिति के लोगों को अलग-अलग पूजा-पंडाल पर सभी की जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर, कॉलेज रोड दुर्गा पूजा समिति ,पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति, शेखपुरा दुर्गा पूजा समिति, रामचंद्र बाजार, पुलपार पूजा समिति, लालगढ़, भेड़वा, खलासी मोहल्ला मिलन संघ, गांधी चौक, न्यू कॉलोनी, कालीपुट टाउन, डंगलपाड़ा दुर्गापूजा समिति में जाकर पूरी टीम अनुमंडल पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद की अगुवाई में सभी पूजा-पंडाल में जाकर वहां की व्यवस्था को देखा और पूजा से संबंधित सुझाव भी दिया। मौके एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, थाना प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद,नगर उपाध्यक्ष जियाउल हक टार्जन, सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन, समाजसेवी अरविद तिवारी, पूर्व नगर अध्यक्ष फैयाज केसर, भाजपा नगर अध्यक्ष अवनी भूषण, कन्हैयालाल कन्नू, अजय सिंह, आदिल रशीद, महेश मिश्रा, गोपाल मोदी, विवेक बथवाल, अमर शर्मा, मो. फेंकू मौके पर मौजूद थे।