नालियों की मरम्मत व सफाई पर ध्यान दें अधिकारी
नगर आयुक्त मंदिर की ओर जाने वाले रास्ता में बनी नालियों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान गलियों की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया।
देवघर : नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने शनिवार को बाबा मंदिर सहित आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त मंदिर की ओर जाने वाले रास्ता में बनी नालियों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान गलियों की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत निगम प्रशासक ने सहायक अभियंता व कनीय अभियंता को तुरंत जरूरत के हिसाब से नाला को ठीक कराने का निर्देश दिया। कहा कि नाला को मरम्मत कराते आवश्यकतानुसार स्लैब बनवाएं। गलियों में सफाई को और बेहतर कराने का भी निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने बताया कि बाबा मंदिर के आसपास नालियों व अन्य आवश्यक चीजों की वर्तमान हालत कैसी है, इसी का जायजा लिया गया। जहां कहीं भी कमी पाई गई, उसे तुरंत ठीक कराने के लिए कहा गया है। साथ ही सफाई पर विशेष ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है। हालांकि इस वर्ष श्रावणी मेले का आयोजन नहीं होगा इसके बावजूद निगम मंदिर के आसपास इन चीजों को दुरुस्त किया जा रहा है। मंदिर जाने वाला सभी रास्ता पर विशेष रुप से ध्यान दिया जा रहा है। मौके पर नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास, वरीय सफाई निरीक्षक अजय कुमार सहित सहायक व कनीय अभियंता मौजूद थे।