Move to Jagran APP

किशोर की हत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस

किशोर की हत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 01:07 AM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 06:35 AM (IST)
किशोर की हत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस
किशोर की हत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस

चितरा(देवघर) : देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र के सहरजोरी गांव निवासी रूपेश रजवार की शुक्रवार की देर शाम हत्या कर शव जलाने की घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। जिस तरीके से रूपेश की हत्या कर उसके शव को जलाने कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश हुई है वह एक सामान्य घटना नहीं हो सकती है। रूपेश की हत्या व शव जलाने की खबर सामने आने के बाद पूरा इलाका स्तब्ध है। इधर पुलिस ने घटना के बाद स्थानीय थाना में शनिवार को अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करते छानबीन करने में जुटी है। मामले की गहन जांच के लिए एसडीपीओ एके सिंह ने एसआईटी का गठन किया है।

loksabha election banner

क्या है पूरा मामला: सहरजोरी गांव से सटे जंगल से शुक्रवार को देर शाम अधजला शव बरामद की है। शव की शिनाख्त सहरजोरी के रूपेश रजवार के रुप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया है। पूरी तरह से शव जलाने में असफल होने के बाद अपराधियों ने शव को जंगल में ठिकाने लगाने की कोशिश है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि जिस स्थान पर शव मिला है वहां उसे जलाया नहीं गया है। पुलिस ने मृतक किशोर के पिता कांग्रेस रजवार के बयान पर अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। शव का पंचनामा कर शनिवार को इसे अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

मृतक के घर मातमी सन्नाटा : तक रूपेश चार-भाई बहनों में तीसरा था। उसने आठवीं कक्षा से बोर्ड की परीक्षा दी थी। उसमें उत्तीर्ण करने में वह नाकाम रहा था। इन दिनों वह विद्यालय नहीं जा रहा था। घर से दो से तीन सौ मीटर दूरी पर स्थित तालाब में दोपहर के समय शौच जाना, स्नान करना उसकी दिनचर्या में शामिल था। पूर्व कि तरह वह शुक्रवार को लगभग ढ़ाई से तीन बजे घर से तालाब की तरफ गया था। इस दौरान उसके पिता भी घर पर नहीं थे। वह गांव में ही कहीं काम करने गए थे। एक घंटे तक रूपेश के वापस नहीं आने पर पिता उसे तालाब की ओर ढूंढने निकले, कितु उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। थक-हार कर पिता घर लौट गए। रूपेश के लापता होने की भनक जैसे ही ग्रामीणों को लगी ग्रामीण खोजबीन करने के लिए निकल गए। काफी खोजबीन के बाद जंगल में एक अधजला शव मिला। खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में ले लिया। इधर शव रूपेश के होने की पुष्टि होते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। घर के तमाम सदस्य सदमे हैं।

देवघर जिले में तेजी से बढ़ा अपराध : हाल के दिनों में देवघर जिले में तेजी से अपराध बढ़ा है। खासकर दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न से जुड़ी कई घटनाएं यहां सुर्खियों में है। बीते दिन जसीडीह थाना क्षेत्र में पड़ने वाला एक गांव की आदिवासी युवती के साथ उस इलाके में चल रही एक महत्वाकांक्षी परियोजना में काम करने वाली संवेदी कंपनी के पेटीदार व कर्मियों पर यौन उत्पीड़न के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पांच नामजद हैं। इसमें पुलिस अब तक दो आरोपित को गिरफ्तार कर पाई है। शेष तीन आरोपित अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इसके ठीक बाद एक महिला ने अपने ही पार्टी के नेता व गोड्डा संसदीय सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है जिसकी जांच भी डीआईजी के स्तर से गठित एसआईटी कर रही है। वहीं तीन दिन पूर्व मोहनपुर थाना क्षेत्र के खरगडीहा में एक किशोरी की कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म और इसके बाद उसकी जघन्य तरीके से हत्या किए जाने की आंच अभी थम भी नहीं पाई थी कि चितरा थाना के सहरजोरी में रूपेश की हत्या कर उसे जला देने का प्रयास पुलिस की कार्यशैली पर चोट कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.