सीसीटीवी फुटेज से हत्यारा को खोजने की कोशिश कर रही पुलिस
जसीडीह (देवघर) : जसीडीह मुख्य बाजार स्थित होटल हिलव्यू में एक 45 वर्षीय अज्ञात महिला की हत्य
जसीडीह (देवघर) : जसीडीह मुख्य बाजार स्थित होटल हिलव्यू में एक 45 वर्षीय अज्ञात महिला की हत्या में पुलिस को अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगी है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
होटल मैनेजर विश्वजीत दास के बयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया है। कहा गया है कि मृतका के साथ एक अज्ञात युवक था। दोनों होटल आने पर रूम बुक कराने की बात कही। युवक ने कमरे में सामान रखकर आने के बाद रूम बुक कराने की बात कही। कुछ देर तक नहीं आने के बाद दोनों होटल कर्मी सो गया। सुबह उठकर देखने पर पता चला कि कमरा संख्या 201 में ताला जड़ा है। जिसे दूसरे चाभी से खोलने पर महिला का शव देख कर पुलिस को जानकारी दी गई। सीसीटीवी फुटेज में युवक का चेहरा दिख रहा है। होटल में आते वक्त महिला आगे आगे चल रही थी। कुछ देर बाद युवक पीछे से आते दिखाई दी। घटना को लेकर पुलिस देह व्यापार, जमीन विवाद, प्रेम प्रसंग समेत कई अन्य ¨बदुओं पर जांच कर रही है। घटना की जानकारी आसपास के थानों को भी दी गई है। अभी भी होटल के दो कर्मियों से पूछताछ की जा रही है।