Move to Jagran APP

जनता के सपनों को साकार कर रही सरकार

जागरण संवाददाता, देवघर : झारखंड स्थापना दिवस पर देवघर में आयोजित समारोह को संबोधित कर

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 06:30 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 06:30 PM (IST)
जनता के सपनों को साकार कर रही सरकार
जनता के सपनों को साकार कर रही सरकार

जागरण संवाददाता, देवघर : झारखंड स्थापना दिवस पर देवघर में आयोजित समारोह को संबोधित करते सूबे के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार ने कहा कि झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता ने जिस भरोसे के साथ रघुवर सरकार को बनाया, सरकार उसी विश्वास के साथ जनता के सपनों को साकार कर रही है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते कहा कि जिस उद्देश्य से अलग राज्य बनाया उसका फलाफल अब सामने आने लगा है। चारों तरफ विकास दिख रहा है। उग्रवाद का अब नामोनिशान नहीं है। भ्रष्टाचार के एक भी आरोप किसी मंत्री या विधायक पर नहीं लगे हैं। देवघर में एम्स, एयरपोर्ट का आना मुख्यमंत्री रघुवर दास के कारण ही संभव हुआ है। सरकार ने घोषणा कर दी है कि देवघर के सभी गांव में विद्युतीकरण हो चुका है। शिक्षकों की नियुक्ति भी वर्तमान सरकार ने की है।

loksabha election banner

जनता को सरकार के चार साल का हिसाब देते मंत्री ने कहा कि आज सूबे का आर्थिक विकास दर 8.6 फीसद है। जो लक्ष्य तय किया गया है उसे आने वाले समय में पूरा करना है। जनता का साथ इसी तरह बना रहे। केके स्टेडयिम में आयोजित समारोह में 3706 लाभुकों के बीच 8.86 करोड़ की परिसंपत्ति बांटी गई।

मौके पर विधायक नारायण दास ने कहा कि जिस सोच के साथ राज्य का गठन हुआ उसपर रघुवर सरकार विकास कर रही है। देवघर में संस्कृत विवि की स्थापना के लिए मुहर लग गयी है। डिगरिया में शहीद स्मारक की स्वीकृति भी विकास की एक कहानी कह रहा है।

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि विकास चारों ओर दिख रहा है। सरकार की उपलब्धियां की लंबी सूची है। जनता यहां लगे स्टॉलों पर जाकर कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लें, जिससे अभी भी वह पूरी तरह वाकिफ नहीं हो सके हैं। कार्यक्रम में डीएलओ अनिल यादव, कार्यपालक दंडाधिकारी अनंत कुमार झा, एसडीओ विशाल सागर एवं अन्य मौजूद थे। तीन को मिला श्रवण यंत्र : समाज कल्याण विभाग की ओर से मुरारी दास, वासुदेव दास, खुशबू कुमारी को श्रवण यंत्र दिया गया। करौं से ¨पकी कुमारी, सोनी कुमारी को सेविका एवं लखी सोरेन व रसोमुनी हेंब्रम को सहायिका का नियुक्ति पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री लाडली योजना में दस महिलाओं को प्रमाणपत्र दिया गया। दस लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी गैस का कनेक्शन। किसान गोकुल यादव हुए सम्मानित

इजरायल से खेती किसानी सीख कर देवघर आए मोहनपुर के बारा पंचायत निवासी गोकुल यादव को सम्मानित किया गया। विधायक नारायण दास एवं डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने शॉल ओढ़ाया और प्रमाण पत्र दिया। वकील यादव को भी सम्मानित किया गया। --------- परिसंपत्तियों का वितरण

628 एसएचजी 81.15 लाख

100 महिला को गाय 2.60 करोड़

84 पंप सेट 15.87 लाख

365 मछुआ आवास 4.38 करोड़

कन्यादान योजना 2.70 लाख

श्रम विभाग से सहायता 4.56 लाख

1900 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.