नया चितकाठ के पंचायतसेवक पर जुर्माना
मोहनपुर (देवघर) : प्रखंड के 10 पंचायतों में हो रहे मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण की जनसुनवाई सोमवार को हुई
मोहनपुर (देवघर) : प्रखंड के 10 पंचायतों में हो रहे मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण की जनसुनवाई सोमवार को हुई। जिसमें काफी त्रुटियां पाई गई। वहीं त्रुटियों पर संबंधित रोजगार व पंचायत सेवकों को जुर्माना कर मामलों का पंचायत स्तर पर निपटारा किया गया। नया चितकाठ पंचायत में जनसुनवाई के दौरान ज्यूरी मनोज कुमार मंडल, राजेश महतो, निमाई चंद्र सिकदार, उप प्रमुख उषा देवी ने रोजगार सेवक पर 1200 रुपया जुर्माना किया। आरोप है कि वे समय पर 12 अभिलेख अंकेक्षण दल को नहीं दिया था। कई योजनाओं पर छोटी छोटी खामियां पाई गई। जिसे जुर्माना कर निपटारा किया गया।
अंकेक्षण के दौरान पाया गया कि सोनवा गांव में कुछ लोग प्लास्टिक झोपड़ी में रहता है उसे प्रधानमंत्री आवास दिया गया। योजनाओं की पारदर्शिता के लिए सार्वजनिक स्थल पर सूचना बोर्ड लगाया गया था। रिखिया आंगनबाड़ी भवन अच्छे से निर्माण कराया गया था इसके लिए ज्यूरी ने उसे काफी सराहा। उधर पोस्तवारी पंचायत में भी कई खामियां पाई गई। रोजगार सेवक व पंचायत सेवक पर जुर्माना कर मामले को पंचायत में निपटारा किया गया। यही हाल बारा, बीचगढ़ा, सरासनी, झारखंड़ी, झालर, घोघा पंचायत में भी पाया गया। घोघा पंचायत में कई लाभुकों ने रोजगार सेवक पर योजना में पैसे लेने का आरोप लगाया। इसे भी जुर्माना कर पंचायत में निष्पादित किया गया। इस दौरान अंकेक्षण दल के प्रमुख शिवशंकर भैया, अश्विनी मिश्रा आदि मौजूद थे।