यौनशोषण करने के बाद किशोरी का बनाया अश्लील वीडियो
मधुपुर (देवघर) : थाना क्षेत्र स्थित किराए के मकान में रहने वाली एक किशोरी को गोड्डा के
मधुपुर (देवघर) : थाना क्षेत्र स्थित किराए के मकान में रहने वाली एक किशोरी को गोड्डा के एक युवक ने शादी का झांसा देकर लगातार यौन शोषण करने के बाद मोबाइल में अश्लील वीडियो बना लिया। इसको लेकर स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें गोड्डा जिला के खटनई ग्राम निवासी मो. सलमान वर्दी को आरोपित बनाया गया है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य आइपीसी धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दर्ज प्राथमिकी में गोड्डा जिले की रहने वाली किशोरी का कहना है कि वह माता-पिता के साथ मधुपुर में एक किराए के मकान में रहती है। 27 अगस्त वह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपित मधुपुर स्थित उसके घर पहुंचा। घर में अकेले का फायदा उठाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसी दौरान आरोपित ने मोबाइल में अश्लील वीडियो भी बना लिया। परिजन के घर पहुंचने के पहले आरोपित वहां से चला गया। इसके बाद आरोपित लगातार फोन पर उसके साथ चै¨टग करता रहता था। 17 सितंबर की रात आरोपित ने किशोरी को जबरन बाइक पर बैठा कर बांका जिला स्थित पंजवारा गांव ले गया। जहां उसने किशोरी को अपने मित्र के घर में रखकर खुद गोड्डा चला गया। 18 सितम्बर की रात वह गोड्डा से पंजवारा लौटा। यहां भी उसने कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपित ने किशोरी को रिश्तेदारों के घर पर रखने का प्रयास किया लेकिन जब किसी ने किशोरी को अपने साथ रखने से मना कर दिया तो उसे मधुपुर स्थित डालमियां कुआं के समीप छोड़कर भाग गया। बाद में किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंच कर घटना की सारी जानकारी परिजन को दी। इधर आरोपित लगातार युवती को फोन पर अश्लील वीडियो वायरल कर बर्बाद करने की धमकी दी जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।